राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने होली पर्व के अवसर पर राज्य के आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात कर होली की दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से शुक्रवार को राजभवन में होली पर्व के अवसर पर राज्य के आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित थी | कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने समस्त उत्तराखंडवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है | उन्होंने कहा कि कामना है कि होली का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में उमंग, उल्लास, सुख -समृद्धि और खुशहाली का संचार करें |
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार , डीआईजी श्री संजय गुंज्याल, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री अमित सिंह नेगी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page