राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रानीखेत के प्रसिद्ध झूला देवी मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें


रानीखेत/अल्मोड़ा – रानीखेत भ्रमण के दौरान माननीय राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रसिद्ध झूला देवी मंदिर पहुंच कर मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल ने चिलियानौला स्थित हैड़ाखान बाबा मंदिर में पहुंचकर मंदिर के दर्शन किए और बाबा हैड़ाखान का आर्शीवाद लिया। इसके बाद उन्होंने श्री बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एवं रिसर्च हॉस्पिटल का भ्रमण कर वहां के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और कहा कि चिकित्सालय द्वारा आम जनमानस को जो सुविधायें दी जा रही है वह सराहनीय है।
मा0 राज्यपाल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में आकर काफी अभिभूत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लगभग 35 वर्ष पूर्व रानीखेत क्षेत्र में आई थी उसके बाद आज यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि रानीखेत क्षेत्र अपने आप में सौंदर्य से परिपूर्ण है, पर्यटन के क्षेत्र में इसका नाम देश व विदेश में लिया जाता है। मा0 राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page