राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य का जनपद नैनीताल में भ्रमण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य जनपद भ्रमण पर आ रही हैं। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया ने बताया कि राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य 21 जनवरी बरोज गुरूवार को मजखाली रानीखेत से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बेतालघाट मिनी स्टेडियम पहुॅचेंगी। तत्पश्चात राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य पूर्वान्ह 11ः15 बजे ढिनाई बेतालेश्वर समिति पहुॅचेंगी। पूर्वान्ह 11ः15 बजे से अपरान्ह 3ः15 बजे तक श्रीमती बेबी रानी मौर्य मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात अपरान्ह 3ः15 बजे हैली द्वारा बेतालघाट मिनी स्टेडियम से जीटीसी हैलीपेड देहरादून को प्रस्थान करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page