राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने दिव्यांग जनों को सहायता वितरित करे उपकरण

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के सहयोग से मसूरी विधायक श्री गणेश जोशी द्वारा  राजपुर चौक देहरादून में आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया |                                             इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण वितरित किए |  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग जनों के कल्याण एवं विकास हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है | दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है | हम सब का कर्तव्य है कि यथासंभव इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें |                                            

प्रदेशवासियों को बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि बालिकाओं के विकास एवं कल्याण हेतु  प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है | अभिभावकों के साथ समाज के सभी लोगों को बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभानी होगी | प्रधानमंत्री जी का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान इस दिशा में सहायक सिद्ध होगा  | देश के विकास एवं प्रगति में महिलाएं समान योगदान दे रही हैं | लिंगानुपात को बढ़ाने में सरकार के साथ ही समाज को भी आगे आना होगा |                                              इस अवसर पर उपाध्यक्ष मैक्स हॉस्पिटल डॉ तनवार, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page