पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडेय द्वारा किया गया थाना का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

पुलिस उपाधीक्षक भवाली ने थाना बेतालघाट का किया अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण, सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी

    पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडेय द्वारा थाना बेतालघाट का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।
     निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना,शस्त्रागार,आपदा उपकरणों,दंगा नियंत्रण शस्त्रों का गहनता से निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया।

  निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।
   थाना बेतालघाट में निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
   सभी की समस्या एवम सुझावों पर विचार विमर्श कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page