नैनीताल जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई, आपातकालीन विभाग में हो रही है घोर लापरवाही

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के साथ लापरवाही और बदसलूकी बर्दाश्त नहीं – सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा

नैनीताल नगर कि सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को लिखा शिकायत पत्र के माध्यम बताया कि नैनीताल में स्थित बीडी पाण्डेय पुरुष चिकित्सालय मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में भी सही सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार न मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यंहा तक कि आपातकालीन विभाग में तैनात रात के डॉक्टरों द्वारा सही तरीके से पर्ची नहीं बनाई जा रही हैं और एक सफ़ेद कागज के टुकड़े में लिखकर दवाएं बाहर से मंगाई जा रही है और ना ही चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का सरकारी रजिस्टर में पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। अगर यंहा पर आने वाले मरीजों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

संध्या शर्मा ने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल में हो रही इस घोर लापरवाही के चलते उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को पत्र भी लिखा है परंतु उसकी वर्तमान तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन इमरजेंसी विभाग में ऐसे ही मामले सामने आते रहते हैं, जब कभी देर रात जिसमें मरीज अपने आप या संबंधियों के साथ अपने आप को दिखाने आते हैं तो उनके साथ टाल-मटोल करने के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। संध्या शर्मा ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल जनता की सेवा और जीवन रक्षा के लिए हैं, न कि मरीजों और उनके परिजनों को अपमानित करने के लिए। यह रवैया न केवल अमानवीय है बल्कि अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई है। संध्या शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी हाल में मरीजों के साथ होने वाली लापरवाही और बदसलूकी को सहन नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page