कर्तव्य पथ पर बिखरे होली के रंग: नैनीताल पुलिस ने आज हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगों का पर्व
नैनीताल से कमलेश बिष्ट कि रिपोर्ट

अनुशासन और आनंद का संगम: -एसएसपी नैनीताल की अगुवाई में नैनीताल पुलिस ने खेली अपनत्व की होली
नैनीताल।
सुरक्षा की कठिन जिम्मेदारियों और ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने आपसी सौहार्द के साथ रंगों का पावन पर्व होली मनाया।
आज एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में अनुशासन और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्सव की शुरुआत एसएसपी आवास पर महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा मंगल गीतों और सामूहिक नृत्य के साथ हुई। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया। एसएसपी नैनीताल ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस टोली के साथ जिलाधिकारी, आईजी और कमिश्नर आवास पहुंचकर आला अधिकारियों को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में ढोल की थाप पर एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने जवानों के साथ थिरककर ड्यूटी की थकान मिटाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक जवान को गुलाल लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार ने मिष्ठान, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। पुलिस कर्मी सदैव त्योहारों पर जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

हमारा उद्देश्य अपने इस बड़े पुलिस परिवार के साथ खुशियों के कुछ पल साझा करना है ताकि उनमें नई ऊर्जा का संचार हो सके। इस भव्य आयोजन में डॉ० जगदीश चंद्र (एसपी नगर), मनोज कत्याल (एसपी हल्द्वानी), रेवाधर मठपाल (एसपी संचार), रविकांत सेमवाल (सीओ नैनीताल), अमित कुमार (सीओ हल्द्वानी), सुमित पाण्डेय (सीओ रामनगर) सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना/शाखा/इकाई प्रभारी, मीडिया बंधु तथा पुलिस कर्मी व परिजन मौजूद रहे।



