बड़ी खबर :- नैनीताल में 32 लोगों से भरी बस हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – 08 अक्टूबर दिन रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हुई। रात 11 बजे तक मृतकों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। 27 घायलों को खाई से रेस्क्यू किया गया। सभी लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। सभी लोग हरियाणा में हिसार के रहने वाले हैं। एसएसपी प्रहलाद मीणा और एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page