बड़ी खबर- उत्तराखंड शासन ने 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के किये स्थानांतरण

ख़बर शेयर करें

देहरादून अपडेट – उत्तराखंड शासन ने 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं।नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह को कुमाऊँ मंडल विकास निगम और प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वंही आईएएस नरेंद्र भंडारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पदभार से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है। जबकि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद में तैनात मनोज गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। आईएएस तोमर को चंपावत के जिलाधिकारी के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है।आईएएस मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस अभिषेक रुहेला को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं आईएएस रंजना को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी चमोली हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है और अपर जिलाधिकारी चंपावत शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page