नैनीताल सात नंबर में सुबह 7 बजे से भूखी प्यासी लाइन में लगी महिलाएं गैस सिलेंडर के हुई परेशान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर में LPG की सप्लाई कई जगहों पर लड़खड़ा गई, वहीं प्रशासन का एक तरफ कहना है नैनीताल में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। जबकि शहर के अलग‑अलग वार्डों में ऐसी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, लोग भूखे, प्यासे सुबह 7 बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लाइन वर्तमान दोपहर 2 बजे लग इंतज़ार में लगे हैं। कई कर्मचारी तो गैस के चक्कर में ऑफिस समय पर पहुँचने के लिए परेशान है। जिनमें गैस सिलेंडर की उपलब्धता की असली स्थिति आज दिन सोमवार को देखने को मिल रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है की गैस सिलेंडर अपने निर्धारित समयानुसार वितरित किया जायेगा की नहीं।

इस मौके पर कुमार मंडल विकास निगम के ओक पार्क स्थित कार्यालय नैनीताल में सभी वार्डों के सभासदो व स्थानीय लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों में गैस वितरण करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों से की वार्तालाप।नगर के स्थानीय लोगों का कहना है की अगर गैस का वितरण अपने समयानुसार नहीं किया तो आंदोलन करने पर होना होगा मजबूर। फिलाल कुमार मंडल विकास निगम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस वितरण करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page