सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर पुलिस ने तमंचे के साथ 21 वर्षीय इस युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा

एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page