महत्वपूर्ण खबर- वीकेंड में आ रहें हैं नैनीताल तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान- सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल गुरुवार 14 व शुक्रवार 15 को राजकीय अवकाश होने के कारण शहर नैनीताल में काफी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है जिस कारण शहर नैनीताल की पार्किंग एवं होटल फुल हो चुके हैं।
आम जनमानस पर्यटकों एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि यदि आप अपनी वीकेंड मनाने नैनीताल जा रहे हैं तो निम्न बातों को ध्यान में रखें। जिन पर्यटकों की शहर नैनीताल के होटलों में बुकिंग है उन्हीं को नैनीताल जाने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को शहर नैनीताल हेतु प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समस्त नागरिकों, पर्यटक एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि उपरोक्तों बातों को ध्यान में रखकर ही वीकेंड हेतु शहर नैनीताल के लिए घर से निकलें। नैनीताल पर्यटक नगरी में आ रहे पर्यटकों के लिए हर संभव सहयोग कर रही है नेपल की पुलिस पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page