उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए आई महत्वपूर्ण अपडेट

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- वित्त नियंत्रक उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के पत्र संख्या
डीजी-छ–571/09 जून 2023 के साथ प्राप्त विशेष सचिव, गृह
अनुभाग–8 उत्तराखण्ड शासन देहरादून के पत्र द्वारा उत्तराखण्ड राज्य
आंदोलनकारी पेन्शनरों को Direct Benefit Transfar (DBT) के माध्यम से
पेन्शन का भुगतान संबंधित कोषागार द्वारा किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये
हैं। निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत समस्त
चिन्हित उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को सूचित किया जाता है कि
वे अपना पूर्ण विवरण यथा – नाम / पिता का नाम, जन्मतिथि, राज्य
आंदोलनकारी श्रेणी, बैंक खाता संख्या, आई०एफ०एस०सी०कोड, पैन नंबर,
आधार नंबर एवं दूरभाष / मोबाइल नंबर इत्यादि की सूचना अपने-अपने
तहसील कार्यालय अथवा न्याय सहायक अनुभाग, जिला कार्यालय,
नैनीताल को सूचना प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराना
होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page