डी0एस0बी0परिसर के तृतीय सेमेस्टर के मेधावी छात्र चित्रेश गुप्ता के कार दुर्घटना में निधन पर प्राध्यापकों, शोधार्थियों तथा विधार्थियों ने दुख व्यक्त कर दी श्रृद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

वाणिज्य विभाग डी0एस0बी0परिसर के बी0कॉम आनर्स तृतीय सेमेस्टर के मेधावी छात्र चित्रेश गुप्ता पुत्र श्री राजेश कुमार गुप्ता का दिनांक 14 फरवरी 2022 को हल्द्वानी में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया । वाणिज्य विभाग डी0एस0बी परिसर के प्राध्यापकों, शोधार्थियों तथा विधार्थियों ने दुख व्यक्त किया एवं श्रृद्धांजली दी तथा चित्रेश की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि चित्रेश की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में जगह दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। वाणिज्य विभाग की तरफ से विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो0अतुल जोशी, प्रो0 बी0डी0कविदयाल, डॉ0 विजय कुमार, डॉ0ममता जोशी, डॉ0निधि वर्मा, डॉ0हिमानी जलाल,डॉ0मनोज पाण्डे, डॉ0 जीवन चन्द्र उपाध्याय, सुश्री अंकिता आर्या, श्री रमेश पंत,श्री अनिल ढैला, श्री विशन चन्द्र, सुश्री पूजा जोशी, सुश्री प्रीति राणा तथा पंकज भटृट, इत्यादि ने शोक व्यक्त किया एवं श्रृद्धांजली दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page