रानीबाग जाम मे फंसी महिला का टैम्पो मे ही कराना पडा प्रसव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- 4 जनवरी 2021 को दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित खबर शीर्षक रानीबाग जाम मे फंसी महिला का टैम्पो मे कराना पडा प्रसव मे उल्लेखित तथ्यों/प्रकरण के घटित होने के कारणों/असंवेदनशीलताओं के सम्बन्ध में जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उपजिलाधिकारी नैनीताल को जांच अधिकारी नामित किया है।
मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु नामित उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि इस विज्ञप्ति प्रकाशन के 07 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान अथवा मौखिक रूप से अथवा कोई अन्य साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।


ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page