जिले में हो रही है भारी बारिश चलते नैनीताल पुलिस ने बाढ़ में फंसे 250 लोगों को रेस्क्यू कर भेजा गया है सुरक्षित स्थानों पर, देखिये यह वीडियो…..

ख़बर शेयर करें

जनपद में मूसलाधार बारिश के चलते जनहानि को रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट मोड में है। एसएसपी नैनीताल लगातार जिला के संवेदनशील इलाकों की पुलिस टीमों से संपर्क कर उनसे वहां उत्पन्न हालातों की जानकारी ले रहे हैं।

काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तथा उनके रहने, खाने और पेयजल हेतु आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page