जनपद में विगत सप्ताह हुए दुर्घटना को लेकर डीएम ने दिए जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार 09 जून को सांय थाना मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत अधौड़ा के पास वाहन टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें वाहन चालक योगेश कुमार पुत्र नन्दन लाल गम्भीर रूप से घायल होने के साथ-साथ अन्य पॉच व्यक्तियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी ने विगत दिनों हुए दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेटी जॉच के लिए उपजिलाधिकारी धारी योगेश मेहरा को जॉच हेतु नामित किया है। उन्होंने बताया कि समस्त पक्षों को सुनने के पश्चात् अपनी जॉच निष्कर्षों से 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल को अवगत कराना सुनिश्ति करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page