बर्फबारी के बीच केंद्रीय मंत्री ने मांगे सरिता के लिये वोट, सरिता ने भी घर-घर और गांव-गांव किया संपर्क

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भारी बर्फबारी के बीच गुरुवार को भवाली पहुचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सरिता आर्य के लिये चुनाव प्रचार किया देर शाम भवाली पहुचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भवाली में लोगो से जनसंपर्क कर सरिता के पक्ष में मतदान की अपील की कहा कि भाजपा ही छेत्र व देश का विकास कर सकती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की के नये आयाम स्थापित कर रहा है जो अभुपूर्व है यहां पहुचे अजय भट्ट खुद को कड़कड़ाती ठंड में भी खुद को प्रचार से रोक नही पाये वही भारी बर्फबारी के कारण भवाली नैनीताल मार्ग बंद होने पर वह नैनीताल नही पहुच सके ।इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुख्यमंत्री के जसनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य भावना मेहरा प्रकाश आर्य मोहन पाल जुगल मठपाल शिवांशु जोशी प्रगति जैन वर्षा आशु चंदोला आर्य सचिन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही दूसरी तरफ सरिता आर्य ने भी बग्गड़ पंगुट घुग्गु सिगड़ी दिगारी सौड़ बासी बागनी डोला सिमलखेत देवी पूरा रानीकोटा पांडेय गांव में संपर्क कर जनता से वोट मांगे इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा पूरन विनोद कुमार लाल सिंह हेम बहुखंडी कुंदन सिंह यशपाल सिंह खीम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page