आने वाले समय में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तैयार हो रहे हैं तेजपात के पौधें
![](https://samacharuk.com/wp-content/uploads/2023/08/20230810_172225.jpg)
![](https://samacharuk.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-SamacharUk.jpeg)
जिला भेषज इकाई द्वारा लोगों की आर्थिकी मजबूत किये जाने के साथ साथ रोजगार भी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से तैयार किये जा रहे हैं तेजपात के पौधें।
सरकार द्वारा ग्रमीणों की आर्थिकी को मजबूत बनाये जाने हेतु लगातार अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं। अपनी विशिष्ट व औषधिय गुणों के साथ साथ स्वाद, सुगंध के लिए पहचाने जाने वाला तेजपात के पौधों का भेषज विकास इकाई द्वारा एमबीएडीपी योजना अंतर्गत समय समय पर जनपद के ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं व तोको में वितरण किया जा रहा हैं। भेषज इकाई द्वारा ग्राम किमतोली में ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी की उपस्थिति में 63 कृषकों को 2750 तेजपात पौधों का वितरण किया गया। जिला भेषज समन्वयक कमलेन्द्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में तेजपात के पौधों के रोपण से आने वाले समय में कृषकों की आय में वृद्धि होगी तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत होने के साथ साथ इससे अन्य को भी रोजगार उपलब्ध होगा। वितरण के समय अक्षय सरीन व भगवत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
![](https://samacharuk.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NainiDentalCare.jpeg)