दीपावली त्यौहार के मद्देनजर होगी खाद्य पदार्थो की गहन जांच- खाद्य सुरक्षा अधिकारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थो की गहन जांच,जिले में नियमित रूप से जारी है। इसी क्रम में शनिवार को हलदुआ फॉरेस्ट चैकपोस्ट पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रातः 5 बजे से 11: 30 बजे तक दर्जनों वाहनों की जांच की,जिसमें जनपद में खाद्य पदार्थों विशेषकर दूध,दही,क्रीम, पनीर खोया लाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई।
निरीक्षण में सरकारी एवं निजी बसों, छोटा हाथी एवं अन्य वाहनों, जिनमें खाद्य पदार्थों की सप्लाई/आपूर्ति होती है , इन वाहनों से कुल 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर,150 लीटर दूध, 40 किलो क्रीम पाई गई जिसकी जांच की गई और संदेह के आधार पर जनहित में प्रयोगशाला विश्लेषण हेतु – दूध ,पनीर ,दही,खोया के कुल 06 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए गए ।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों को लेकर विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है जिसकी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि जहाँ कहीं भी संदेहास्पद खाद्य सामग्री का विक्रय हो रहा हो, तो तुरंत विभाग को सूचित करें,जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खान ,आर आई हरीश चंद्र यादव,आर एस आई गौरव बिनवाल, पुलिस उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी, आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page