आगामी सम्पन्न होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स-मुख्य विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें

आगामी सम्पन्न होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों के मनोबल को बढ़ाए जाने के उद्देश्य को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सोमवार को
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल का दौरा किया और बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन और अभ्यास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया उन्होंने परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह बिना किसी तनाव से परीक्षा दें। इस दौरान पोष्टिक भोजन करें।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page