भारतीय सेना की अखंड मशाल शनिवार को पहुंचेगी सरोवर नगरी नैनीताल

ख़बर शेयर करें

विजय दिवस के अवसर पर निकले भारतीय सेना की अखंड मशाल नैनीताल भ्रमण पर पर पहुंची शुक्रवार को नैनीताल नगर में भारतीय सेना की मशाल ने सभी के मन को छू डाला

नैनीताल के कैला खान स्थित तोपखाना यूनिट में मशाल कल पहुंच गई थी शुक्रवार को सैन्य अधिकारी के साथ एनसीसी कैडेट ने राजभवन के साथ ही मल्लीताल माल रोड से तल्लीताल तक मशाल के साथ नगर भ्रमण किया

जिसके बाद मशाल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए रवाना हो गई लेफ्निेंट कर्नल मनीष कुमार ने बताया कि मशाल कल सुबह वापस सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए ग्राउंड में पहुंचेगी जिसके बाद डीएसए ग्राउंड में कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए विजय मशाल देश के चारों दिशाओं का भ्रमण कर रही है

16 जनवरी को नैनीताल के फ्लैट में मुख्य कार्यक्रम होंगे जिसमें कमिश्नर अरविंद हांकी,आईजी अजय रौतेला समेत अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page