राष्ट्रीय कला उत्सव में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी अपनी प्रस्तुतियाँ

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 के ऑफ़लाइन कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसके बारे में बताते हुए राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 के कार्यक्रम प्रभारी गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि, दृश्य कला द्वि आयामी आयामी और त्रिआयामी कला के अंतर्गत लड़के और बालिका वर्ग के जनपद अल्मोड़ा और बागेश्वर के बच्चों के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रीय कला उत्सव में अपनी। प्रस्तुतियाँ दी। द्विआधारी दृश्य कला के अंतर्गत बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज तिलसारी बागेश्वर के हिमांशु पांडे और बालिका वर्ग में विद्याश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट और त्रिआयामी दृश्य कला के तहत राजकीय कॉलेज सलानी के राहुल कुमार और आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की पार्वती चौहान के साथ हुई। द्वारा बालक और बालिका वर्ग में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया और निर्णायक मंडल को अपनी कला से रूबरू करवाया।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कला उत्सव से जुड़े जिला समन्वयक पूरन चंद्र तिवारी के द्वारा बताया गया है कि, आगामी 16 जनवरी और 20 जनवरी को बालक और बालिका वर्ग के लोक कला एवं माध्यमिक नृत्य कला की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसका कार्यान्वयन के लिए ऑनलाइन जूम मिलना प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा
ला उत्सव का उद्देश्य: –

कला उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की कला और संस्कृति को देश देशांतर तक पहुंचाने और अपनी विलुप्त होती कला को संरक्षित करने और जीवंत कलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए। यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


कार्यक्रम में सहयोग– दीक्षांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गार्गी बिष्ट, हिमांशु त्रिपाठी, श्वेता पांडे, हिमांशु मिश्रा के अतिरिक्त हरीश बगोटी, अनीता, दीपा आर्या, हरिमोहन कंसेरी आदि का सहयोग मिला। ऑनलाइन प्लेट प्रदर्शन गौरीशंकर कांडपाल ने बताया कि, कार्यक्रम को एनसीईआरटी के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल और रेडियो आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page