ख़बर शेयर करें

आज 21 अगस्त 2022 को श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज पथरी बाग़ देहरादून में बीए और बीएससी के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ ( इंडक्शन प्रोग्राम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव प्रवेशी छात्राओं को दीक्षारंभ के माध्यम से महाविद्यालय में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संचालित समस्त कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। परीक्षा नियंत्रण प्रो. राकेश ढोंडियाल ने परीक्षा संबंधित विभिन्न कोर्सों के कोड के बारे में जानकारी दी तथा विषय संयोजन के बारे में भी बताया।

महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्षवर्धन पंत ने छात्रों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी तथा नियंता मंडल के सभी शिक्षकों से परिचय कराया। महाविद्यालय के टेक्निकल एवं वेबसाइट इंचार्ज प्रो. एपी सिंह ने छात्र छात्राओं को समर्थ पोर्टल में परीक्षा फॉर्म भरते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी है उसके बारे में समझाया। महाविद्यालय के खेल सचिव डॉ.हरिश्चंद्र जोशी ने महाविद्यालय तथा एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में होने वाले विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी दी जिससे छात्र छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में उसमें प्रतिभाग कर सकें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने विभाग के बारे में संक्षिप्त जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने एनसीसी,एनएसएस, रेंजर रोवर एवं महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक छात्रवृत्तियों के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य महोदय ने सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनका महाविद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. दीपाली सिंघल, प्रो.पूनम शर्मा, प्रो. राज बहादुर, डॉ मनोज पुरोहित, डॉ श्यामवीर सिंह , डॉ ज्योति पाण्डेय, डॉ श्वेता सिंह, डॉ अनीता मालियान, डॉ महेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page