सैनिक स्कूल में आयोजित हुई अंतरसदनीय प्रतियोगिता शिवालिक सदन रहा विजेता

ख़बर शेयर करें

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सीनियर ग्रुप में अंतरसदनीय प्रतियोगिता क्विज़ पार्टी आयोजित की गयी जिसमे शिवालिक सदन के छात्र विजयी रहे आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह नेगी रहे यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभिन्न सदनों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में इतिहास रक्षा खेल अंतराष्ट्रीय संबंध,विज्ञान सहित अन्य विषयों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे शिवालिक सदन के कैडेट सुमित नेगी नवीन भट्ट व लक्ष्य प्रताप ने पहला स्थान प्राप्त किया वही लिखित परीक्षा में पहले स्थान पर कैडेट नवीन भट्ट दूसरे पर कैडेट तनिष्क व तीसरे पर कुशाग्र गंगवार रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय पहुचे प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह नेगी ने विजयी छात्रों को पुरुस्कृत करते हुवे अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन मे अनुशाशन व कर्तव्यनिष्ठा बेहद महत्वपूर्ण है कहा कि छात्रों को समाज के प्रति भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझने व उसे पूरा करने पर बल दिया इस दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य कमांडर एस.नागराजन वरिष्ठ अध्यापक के एन जोशी रहे कार्यक्रम का संचालन विकास कोटनाला ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page