कानूनी सलाह एवं सहायता के लिए अखिल भारतीय हैल्पलाइन नम्बर किये जारी

ख़बर शेयर करें

नैनीतला – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली द्वारा चमोली जनपद के रैणी गाॅव में आयी प्राकृतिक आपदा से ग्रसित लोगों एवं उनके परिवार जनों के लिए कानूनी सलाह एवं सहायता के लिए अखिल भारतीय हैल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं। जानकारी देते हुए इमरान मौहम्मद खान सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने बताया है कि अरूण साह अधिवक्ता जोशीमठ जिला चमोला एवं पेनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मोबाइल नम्बर 09690839084 है। इसी प्रकार ज्ञानेन्द्र खन्तवाल अधिवक्ता गोपेश्वर जिला चमोली एवं पेनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मोबाइल नम्बर 09760379013 है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपदा पीड़ित व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य पुर्नवास प्रतिकर अथवा अन्य विधिक बिन्दुओं पर सहायता प्राप्त करना चाहता है तो इन हैल्पलाइन नम्बरों के जरिये सम्बन्धित से सम्पर्क कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page