प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई है जारी

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में  शुक्रवार को  भी  अवैध निर्माण/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि  डैन्सो चौक के पीछे, सिडकुल , सलेमपुर हरिद्वार में श्री संजय अग्रवाल द्वारा विकसित की गयी अवैध कालोनी कृष्णा एन्कलेव को सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक , अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार  व् स्टाफ के  द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page