कैंची धाम मेला:- बाबा जी के दरबार में आये भक्तों की सेवा करना उनको सुविधा प्रदान करना है हमारी ड्यूटी एवं कर्तव्य- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा

ख़बर शेयर करें
कैंची धाम मन्दिर में बाबा नीम करौली महाराज जी की दर्शन करने आये भक्तों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन,पुलिस एवं मन्दिर समिति द्वारा जो भी व्यवस्थायें मेले के सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी है भक्त इस व्यवस्था को बनाये रखने में काफी सहयोग कर रहे हैं। अत्यधिक संख्या में भक्त अब तक दर्शन कर चुके हैं,शान्तिपूर्ण,खुशहाल तरीके से मेला चल रहा है। शटल सर्विस सुगम रूप से चल रही हैं पार्किग में भी भक्तों की संख्या काफी हैं जिन्हें लगातार दर्शन कराये जा रहे हैं। कहा कि पूरी उम्मीद है कि आज स्थापना दिवस का यह कैची धाम मेला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। बाबा जी के दरबार में आये भक्तों की सेवा करना उनको सुविधा प्रदान करना ये हमारे ड्यूटी एवं कर्तव्य है। उनकी सेवा करने का अवसर मुझे एवं मेरे विभाग को मिल रहा है ये सौभाग्य की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page