काठगोदाम पुलिस ने बाइक दुर्घटना में घायल 02 युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर 112 के मध्यम से पहुंचाया अस्पताल,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें
   नैनीताल में आज प्रातः समय करीब 07:30 बजे काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली कि गुलाब घाटी हनुमान मंदिर के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर मंदिर से पहले खाई में गिर गई जिसमें दो युवक सवार थे।

    सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तो पाया कि मो0सा0 संख्या UP 22 AX- 1386 जिसमें सवार होकर 02 युवक 1.एहतेशाम पुत्र नसीमुद्दीन निवासी काशीपुर रामपुर, क़ासिम अली पुत्र सखावत अली निवासी हकीम गंज रामपुर जो काठगोदाम से मुक्तेश्वर को जा रहे थे अनियंत्रित होकर उक्त स्थान में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गए।
मौके कर पहुंचे थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा द्वारा पुलिस टीम की मदद से घायलों को सकुशल रेस्क्यू कर 112 PC वाहन के माध्यम से कृष्णा अस्पताल भिजवाया गया तथा उनके परिवारजन को भी सूचित किया गया।
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page