कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने बॉक्सिंग महिला में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में जीता कांस्य पदक

ख़बर शेयर करें


नैनीताल :- 25 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक असम गुवाहाटी में आयोजित हो रही खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है कुमाऊं विश्वविद्यालय के कीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया कि असम गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग की छात्रा ने अपने प्रथम मुकाबले में भगत सिंह फुल विश्वविद्यालय पंजाब को पराजित किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इससे पूर्व भी कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुश्ती की छात्रा कुमारी तनु मलिक ने भी खेलो इंडिया में कांस्य पदक सेप्राप्त किया था कुमारी आंचल शुक्ला की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने खिलाड़ी को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर सम्मान करने की घोषणा करीl तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना की
उक्त उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव दिनेश चंद्र वित्त नियंत्रक श्रीमती अनीता आर्य उपकुल सचिव दुर्गेश डिमरी उप कुलसचिव डॉ संजीव आर्य परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर महेंद्र राणा डॉ संतोष कुमार प्रोफेसर संतोष यादव निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत प्रोफेसर अतुल जोशी कूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी डॉक्टर विजय कुमार डॉ केके मिश्रा एवं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page