शहरी विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने की शिष्टाचार मुलाक़ात, शिक्षकों की विभिन्न समस्याऐं रखी उनके समक्ष

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने माननीय शहरी विकास मंत्री एवम वित्त मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद्र अग्रवाल से नैनीताल में शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्या से अवगत करवाया तथा ज्ञापन दिया। कूटा ने कहा कि ऐसे प्राध्यापकों को जिन्हे 10 वर्ष प्रोफेसर के रूप में पूर्ण हो गए हैं को वेतन लेवल 15 यू जी सी नियमानुसार दिया जाना चाहिए, उच्च शिक्षा उत्तराखंड में संविदा अतिथि शिक्षकों को यू जी सी नियमानुसार 57700 प्रतिमाह दिया जाय तथा माननीय उच्च न्यायालय ने निर्णयानुसार 10 वर्ष संविदा/अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्य कर चुके शिक्षकों को नियमतीकरण के लिए शासनादेश जारी किया जाय। कूटा ने मंत्री को शहर की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
कूटा शिष्टमंडल में अध्यक्ष के साथ विधायक सरिता आर्य, प्रो.ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार इत्यादि शिष्टमंडल में सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page