वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में लक्ष्मी कपकोटी एवं कमल चंद्र बने चैंपियन

ख़बर शेयर करें



लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे ने विद्यार्थियों को टीम भावना के साथ खेलने का संदेश देते हुए किया। वार्षिक खेलकूद में 18 विभिन्न महिला-पुरुष प्रतियोगिताओं में 3000 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान कमल चंद्र, द्वितीय स्थान प्रकाश, तृतीय स्थान अजय पांडे ने प्राप्त किया। 1500 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान डॉली बिष्ट, द्वितीय स्थान नंदिता सिंह तृतीय स्थान दिव्या आर्या ने प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष वर्ग में मोहित सिंह प्रथम, प्रकाश कुमार द्वितीय, अनंत राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निर्जला गैड़ा, द्वितीय स्थान डॉली बिष्ट एवं सुषमा थुवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान धीरज देवराडी, द्वितीय स्थान सागर सिंह दानू एवं तृतीय स्थान मुल्ताज ने प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी कपकोटी, द्वितीय स्थान दीपिका सुयाल एवं तृतीय स्थान सोनू सिंह ने प्राप्त किया। 200 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दीपक सिंह बिष्ट, द्वितीय स्थान आनंद सिंह एवं तृतीय स्थान मोहित सिंह कोरंगा ने प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निर्जला गैड़ा, द्वितीय स्थान अंजू आर्या एवं तृतीय स्थान दीपिका सुयाल ने प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अंकित रावत द्वितीय स्थान गौरव गंगवार एवं तृतीय स्थान दीपक सिंह ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंजू आर्या, द्वितीय स्थान निर्जला गैड़ा, तृतीय स्थान मनीषा बगौरिया ने प्राप्त किया।800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान कमल चंद्र, द्वितीय स्थान अंकित रावत एवं तृतीय स्थान गौरव पांडे ने प्राप्त किया। 800 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान डॉली बिष्ट, द्वितीय स्थान नंदिता सिंह, तृतीय स्थान मनीषा बागौरिया ने प्राप्त किया। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पंकज जोशी, द्वितीय स्थान धीरज देवराडी एवं तृतीय स्थान सागर सिंह दानू ने प्राप्त किया। चक्का फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी कपकोटी, द्वितीय स्थान बबीता बिष्ट एवं तृतीय स्थान ममता ने प्राप्त किया। भाला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान करन सिंह, द्वितीय स्थान पंकज जोशी एवं तृतीय स्थान सागर सिंह दानू ने प्राप्त किया। भाला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी कपकोटी, द्वितीय स्थान बबीता बिष्ट एवं तृतीय स्थान सोनल कुमारी ने प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दीपक जोशी, द्वितीय स्थान कमल चंद्र एवं तृतीय स्थान आनंद सिंह ने प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान अंजू आर्या, द्वितीय स्थान सोनू सिंह एवं तृतीय स्थान मनीषा बगौरिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. सुनील पंत, डॉ. सुभ्रा कांडपाल और डॉ. हेम चन्द्र के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के सदस्य जीवन सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह चौहान, पीताम्बर दत्त भट्ट और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर्स रेंजर्स और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page