नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, देखिये यह वीडियो…….

ख़बर शेयर करें

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में भी यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां देवभूमि के ऐतिहासिक एवं कुल देवता मंदिरों में आज बहुत चहल-पहल देखने को मिल रही है।
ऐसा ही एक दृश्य
नैनीताल के समीपवर्ती गांव गेठिया के जोशी परिवार के घर के समीप कुल ईष्ट मंदिर भुमियांज्यू मंदिर का है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यहां महिला मंडली व्रत उपवास के दौरान दिनभर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे,,,,, क्या खाए गय्यां क्या खाए ग्वाल बाल,,,,, तथा हाथ में मुरली कमर में छू रुमाल (कुमाऊनी) भजन आदि भजनों के साथ कृष्ण भक्ति में लीन हो रहे हैं।
महिला मंडली में उपस्थित महिलाओं में श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती प्रेमा कुरिया, श्रीमती दुर्गा जोशी, श्रीमती दया रावत श्रीमती गंगा लोहनी श्रीमती अंजलि रावत पूजा कुरिया, रेनू कुरिया हीरा देवी विद्या कुरिया,कु०नैना जोशी हिमांशी,पार्थ,मोक्ष, दिव्यांश, कृष्णा,मानसी रावत आदि ने भाग लिया।
भजन कीर्तन के अतिरिक्त कुमाऊनी झोडा चांचरी का आयोजन भी हुआ। भक्त मंडली का आयोजन मंडली के अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी जोशी। उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा कुरिया, एवं श्रीमती दुर्गा जोशी ने किया। भाग लेने वाले कलाकारों में कृष्ण की भूमिका कुमारी रूचि जोशी एवं राधा की भूमिका में कुमारी भावना जोशी उपस्थित रहे।
लेखक आचार्य पंडित प्रकाश जोशी गेठिया नैनीताल।

You cannot copy content of this page