कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से एम.ए.,एम.कॉम. व एम.सी.सेमेस्टर स्पेशल बैक परीक्षाफल घोषित

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सम/विषम सेमेस्टर स्पेशल बैक परीक्षा/कोविड- 19 से प्रभावित विद्यार्थियों की वर्ष 2020 की निम्न परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है
एमए, एमकॉम व एमसी सम/विषम सेमेस्टर स्पेशल बैक परीक्षाओं में सम्मिलित शेष विद्यार्थियों के परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट पर शीघ्र अपडेट किये जायेगे। जिन विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है ऐसे विद्यार्थियों के लिए आनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु पोर्टल पृथक रूप से खोला जायेगा तथा जिसकी सूचना विश्वविद्यालय की वैवसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी तथा इसकी सूचना सम्बन्धित महाविद्यालयों को भी प्रेषित की जायेगी।
परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से घोषित किये जा
रहे हैं। एमए, एमकॉम व एमसी के विषय एवं सेमेस्टर से सम्बन्धित विद्यार्थी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट
www.kunainital.ac.in के Result Announcement में जाकर अपना अनुक्रमांक, नाम एवं
जन्म तिथि अकित कर अंकतालिका का प्रिंट आउट ले सकते है। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page