जिला बार सभागार में मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती, अधिवक्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट
नैनीताल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला बार सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्तागण ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला बार के अध्यक्ष अरुण बिष्ट जी सचिव संजय सुयाल साहित आन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS


