महिला का खोया मोबाइल ढूंढकर मित्र पुलिस ने लौटाई मुस्कान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- कोतवाली भवाली में पंत स्टेट भवाली निवासी महिला द्वारा अपने खोए मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराई कि वह अपने घर भवाली से भीमताल जाते समय उनका नया मोबाइल (ओप्पो कंपनी) कीमत लगभग ₹25000 सवारी गाड़ी में कहीं छूट गया तथा उक्त गाड़ी का उन्हें नंबर भी याद नहीं है। महिला के मोबाइल गुमशुदगी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भवाली के दिशा निर्देशन में एस.एस.आई. भवाली प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा सार्वजनिक स्थलों के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए एवं पुलिस चेकिंग के दौरान सभी गाड़ियों को सघनता से चेक किया गया तो परिणाम स्वरूप महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन वाहन से ही बरामद किया गया।
भवाली पुलिस द्वारा महिला को कोतवाली बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया गया। महिला एवं उनके परिजनों द्वारा थाना पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page