प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कुमाऊं विश्विद्यालय में रूसा की ली समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें

मंगलवार माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कुमाऊं विश्विद्यालय के प्रशासिनक भवन में रूसा की समीक्षा बैठक की। मंत्री जी के भ्रमण के दौरान कुमाऊं विश्विद्यालय शिक्षक संगठन द्वारा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य मांगे निनलिखित थीं;सविंदा शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर नियमित करना, साविंदा एवम् अतिथि शिक्षक का वेतन यू जी सी नियमानुसार रुपए 57700 प्रतिमाह करना जैसा कि हरियाणा सरकार द्वारा दिया जा रहा है, विश्विद्यालय में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों का अतिरिक्त वेतन वृद्धि का शासनादेश शीघ्र किया जाय,विश्विद्यालय के शिक्षकों के निवास निर्माण के लिए धनराशि निर्गत की जाए, तथा कुमाऊं विश्विद्यालय विश्विद्यालय का एक परिसर हल्द्वानी अथवा रुद्रपुर में बनाया जाए। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रो ललित तिवारी, डॉ सचेतन साह , डॉ विजय कुमार एवम् डॉ दीपक कुमार मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page