पांच तहसीलों में 17 मार्च को प्रातः10ः30 बजे से किया जायेगा मॉकड्रिल
17 मार्च को आपातकालीन तैयारी मॉकड्रिल को सफल बनाने हेतु, अपर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त परगना मजिस्ट्रेट एवं तहसील के अधिकारियों के साथ ही सभी सम्बन्धित विभागों को व्यापक निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल, रिस्पॉन्स टाइम की जांच, जन-जागरूकता और मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों के बीच तालमेल सुनिश्चित करें, ताकि वास्तविक आपदा में प्रभावी प्रतिक्रिया मिल सके। उन्होंने बताया कि जनपद में 17 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे से मॉकड्रिल आपदा घटनाक्रम पांच तहसीलों में किया जायेगा।
तहसील कैंचीधाम में मन्दिर परिसर, खनस्यू में ओसाड बैंड ओखलकाण्डा और करायल के बीच, कालाढूगी में रेजर आफिस के समीप वन क्षेत्र, हल्द्वानी में कल्सिया नाला क्षेत्र तथा नैनीताल में चार्टन लॉज क्षेत्र मल्लीताल एवं नैनी झील वोट हाउस के समीप मॉकड्रिल किया जायेगा।
उन्होंने बैठक में आपदा पूर्वाभ्यास अभियान आयोजन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने हेतु विभागीय कार्मिकों, टीमों के साथ निर्धारित कार्यदायित्वों का निर्वहन कर अभियान को सफलतापूर्वक किये जाने हेतु सभी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी तहसीलों में अवस्थित सेटेलाईट फोन को भी क्रियान्वित अवस्था में रखने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सभी परगना मजिस्ट्रेट/इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे पूर्वाभ्यास राहत बचाव कार्याें की सूचनायें त्वरित प्रदान करें। उन्होेंने बताया मॉक ड्रिल के समाप्त होने के पश्चात डी ब्रीफिंग की जायेगी और जो भी कमियां है उसे सुधारा जायेगा। वीसी में जनपद के समस्त परगना मजिस्ट्रेट,तहसीलदार, राजस्व, अग्निशमन चिकित्सा, परिवहन आपूर्ति,लोनिवि,विद्युत, संचार, पशुपालन, वन,पंचायत, होमगार्ड के साथ ही आर्मी, आरटीबीपी, आईआरबी, सीआरपीएफ आदि विभागों के अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया।


