नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मनोज जोशी, आनंद सिंह बिष्ट व अरविंद पडियार सहित नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की डीएम से मुलाकात, नगर की महत्वपूर्ण समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधायक सरिता आर्या व मनोज जोशी, आनंद सिंह बिष्ट,अरविंद पडियार,नवीन जोशी सहित नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल शहर में चल रही समस्याओं की जानकारी जिलाधिकारी वंदना को दी। जिसमें प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पेयजल, सीवर लाइन का ओवर फ्लो व पार्किंग,स्वास्थ्य जैसी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को सुविधाजनक व दुरुस्त करने का निवेदन जिलाधिकारी से किया। जिससे नैनीताल शहर स्थानीय लोंगो के साथ सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

You cannot copy content of this page