नैनीताल पुलिस की अवैध सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही, इस क्षेत्र से 01 सट्टेबाज नकदी के साथ हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लगातार चैकिंग करने तथा जिले में अवैध क्रियाकलापों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस निर्देश के क्रम में प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी एवम् नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में दीपक बिष्ट, प्रभारी चौकी टी०पी० नगरपुलिस टीम द्वारा बीती रात टी०पी० नगर क्षेत्र में चेकिंग की गई। जिस दौरान पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर वर्कशॉप लाइन से अभियुक्त निवासी जीतपुर नेगी रामपुर रोड उम्र 42 हल्द्वानी नैनीताल को अवैध सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए नगद 3070 रुपए के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 235/24 धारा-13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page