50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ इस युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे के तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज 19 जून को थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान  गठित  टीम द्वारा निवासी खोला बाजार थाना चोरगलिया के कब्जे से कुल 50 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम  बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR नंबर 47/ 24 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page