नैनीताल पुलिस ने 02 अलग-अलग मामलों में कुल 116 पव्वे देशी व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 27 जुलाई को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा उत्तरांचल आयरन स्टोर के सामने प्राइवेट बस पार्किंग गौलापार काठगोदाम व स्टेडियम के आगे खाली मैदान काठगोदाम से 01 .विशाल विश्वास पुत्र स्वर्गीय गोविंद विश्वास निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम उम्र 25 वर्ष को 48 पव्वे देसी मसालेदार गुलाब मार्का शराब व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।
02 . मनीष आर्य पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी गोलापार काठगोदाम उम्र 30 वर्ष को 68 पव्वे देसी मसालेदार गुलाब मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या – 85/2024 धारा 60 EX ACT व 86/2024 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page