“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत इन 02 स्मैक तस्कर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद में नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा सुभाषनगर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान किच्छा की ओर से आ रहे एक मोटर साइकिल हंटर संख्या UK01D1028 में दो अभियुक्त निवासी मल्ला जोशी खोला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष तथा दूसरा अभियुक्त निवासी गंगोला मोहल्ला अल्मोड़ा उम्र 20 वर्ष को क्रमशः 3.5ग्राम स्मेक व 4.5 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लालकुआं पर NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page