चंडीगढ़ से घूमने आये पर्यटक का मोबाइल नैनीताल पुलिस ने ढूंढ निकाला

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आगंतुक पर्टयकों को हरसम्भव मदद कर मित्र पुलिस की भूमिका को सार्थकता प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कल 02 जुलाई को चंडीगढ से आये पर्यटक का बोटिंग करते समय आईफोन 15 मिशन बोट स्टैण्ड के पास गिर गया जिसकी सूचना मिलने पर जगदीप नेगी, थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पर्यटक को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरो की मदद से खोजबीन की गई तो पर्यटक का मोबाईल एक मजदूर को मिलना प्रकाश में आया। जिसकी तलाश कर मोबाइल बरामद कर पर्यटक महिला के सुपुर्द किया गया। मोबाइल मिलने से पर्यटक द्वारा नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page