नैनीताल पुलिस द्वारा नये आपराधिक कानूनों की इस इंटर कालेज में लगाई गई जानकारी की पाठशाला, देखिये नुक्कड़ नाटक का यह वीडियो…….

ख़बर शेयर करें

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के निर्देशानुसार नये आपराधिक कानूनों के संशोधन के विषय में थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री भुवन राणा द्वारा आज 13 जुलाई को  दौलतपुर इंटर कालेज में नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
उक्त सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड-नाटक का आयोजन कर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों,सम्भ्रान्त व्यक्तियों /अध्यापक- अध्यापिकाओं व उपस्थित छात्र छात्राओं को नए कानून के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। 
     नुक्कड नाटक में प्रतिभाग करने वाले बालक बालिकाओं को पुरुस्कार दिया गया। इस दौरान लगभग 250 छात्र छात्रायें,अध्यापक व अध्यापिकायें ,स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page