नैनीताल पर्यटन नगरी में बीते तीन-चार दिनों से अवकाश के चलते सैलानियों का दिखा अद्भुत नजारा

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पर्यटन नगरी में बीते तीन-चार दिनों से अवकाश के चलते नैनीताल सैलानियों से भरा हुआ है होटलों में कमरे खाली नहीं है। वही सड़कों में भी गाड़ियों का जाम लगा हुआ है ऐसे में कल शनिवार दोपहर को अचानक मॉल रोड में एक पर्यटक अपनी दूध पीती बच्ची को लेकर सड़क के बीच रास्ते लेट गया। जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस वंहा मौके पर पहुंची और बमुश्किल सैलानी को सड़क के बीचो-बीच से हटाया वही पर्यटक ने बताया कि वे लोग बीते कुछ दिनों से नगर में रुके हुए हैं और होटल वाले ने उनकी गाड़ी को सड़क किनारे लगवा दी थी, जिस पर पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन में गाड़ी लगाने पर उनकी गाड़ी पर जैमर लगा दिया गया था। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके साथ पर सही ढंग से बात नही की ।जिससे वो पर्यटक खफा होकर वे सड़क के बीच रास्ते पर अपनी दूध पीती बच्ची को लेकर लेट गया, हालांकि बाद में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page