कुमाऊं की कुल देवी माँ नंदा सुनंदा विदाई की देने के लिए दूर-दूर से आये बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे नैनीताल नगर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव का आज आखिरी दिन डोला उठाने से पूर्व की पूजा में रजत साह यजमान रहे तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी ,पंडित घनश्याम जोशी तथा दीप जोशी ने पूजन संपन्न कराया। तत्पश्चात भोग के बाद डोला नगर भ्रमण को गया। जिसमें रुद्रपुर का डोल , जगदीश बैंड ,रामनगर अखाड़ा ,एवम छोलिया दल ने मधुर संगीत दिया। कुमाऊं की कुल देवी नंदा सुनंदा विदाई श्रद्धालुओं ने भावभीनी से दी। मां को विदाई देने के लिए दूर दूर से आये बड़ी तादाद में श्रद्धालु नैनीताल नगर में पहुंचे । मां के दर्शन और विदाई में नैनीताल श्रद्धालुओं द्वारा शहर माँ के जय कारे से गूंज उठा । मां का डोला शहर भ्रमण के लिए ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया । नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों को नैनी झील में विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page