नैनीताल मुख्याल में भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मन्दिरों, मस्जिदों,गुरूद्वारों एवं गिरजाघरों में देश में अमन चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं की गयी। भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे तथा महात्मा गाॅधी अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया गया।


पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी इमारतों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में संविधान की शपथ भी लोगों द्वारा ली गयी। फ्लैट्स मैदान में परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य, कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊॅ श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। तल्लीताल में राष्ट्र पिता महात्मा गाॅधी तथा संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
फ्लैट्स मैदान में आयोजित भव्य परेड की सलामी परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा ली गयी। कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोेधित करते हुए मंत्री श्री आर्य ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम के रणबांकुरो के बलिदान का प्रतिफल है कि आज हम आजाद देश के नागरिक हैं तथा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है।
श्री आर्य ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं। श्री आर्य ने कहा कि हमें अपने अधिकारों का प्रयोग इस प्रकार करना चाहिए कि दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन न हो। हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को कर्तव्य बोध होना चाहिए। उन्होंने राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रही विभिन्न जन काल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
अपने सम्बोधन विधायक श्री संजीव आर्य ने सभी को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि हम एक स्वतन्त्र देश के नागरिक है देश को एकता के सूत्र में पिरोये रखने में भारतीय संविधान का विशेष योगदान है।
कमिश्नरी में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सर्वमान्य है। उन्होने विभिन्न जातियों, धर्मो व क्षेत्रीय विभिन्नताओं होते हुए भी हम सभी को एकता सूत्रों में बाधे रखने वाला संविधान दिया। मै स्वतन्त्रता संग्राम के नायकों, देश की सीमाओं व देश की आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिको को भी नमन करता हूॅ। मण्डलवासियों की ओर से राज्य आन्दोलन के अमर शहीदों को भी शत-शत नमन करता हूॅ। आईये, गणन्तत्र दिवस की इस पावन बेला पर हम सभी संविधान के मूलभूत आदर्शो की रक्षा एवं राज्य तथा राष्ट्र के सर्वागींर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध हो।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि देश केे विकास में सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सबसे बड़ा दायित्व है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निष्ठा से योजनाओं का लाभ पात्र जनता तक पहुॅचाये तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
फ्लैट्स मैदान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, इस्रार अहमद, लता खत्री, भूपेन्द्र सिंह पटवाल, हीरा सिंह कार्की, केवलानन्द पाठक, दान सिंह के साथ विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page