नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर मनाया जायेगा 26वां फागोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का कराया जाएगा आयोजन,आइये जानते हैं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- उत्तराखंड की खूबसूरत सरोवर व पर्यटन नगरी नैनीताल में वर्ष 2022 में 26वां फागोत्सव बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित होने जा रहा है। नगर की प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा ने आज दिन रविवार 20 फरवरी को महिला होल्यारों के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने फागोत्सव 2022 को लेकर मीडिया से जानकारी सांझा करते हुवे बताया कि इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर फागोत्सव को भी मनाया जायेगा। 8 मार्च को तल्लीताल से रामसेवक सभा प्रांगण तक महिलाओं द्वारा होली का जुलूस निकाला जायेगा। जिसमें सभी महिलाएं स्वांग बनकर बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। श्री बवाड़ी ने कहा इस बार अल्मोड़ा,रानीखेत,भीमताल, हल्द्वानी,भवाली,गेठिया व स्थानीय महिला होल्यारों की टीमें फागोत्सव का हिस्सा रहेंगी जिसमें होली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। जगदीश बवाड़ी ने कहा की 8 से 19 मार्च तक चलने वाले फागोत्सव में स्कूली बच्चों की भी प्रतियोगिता और अपनी भाषा,अपनी संस्कृति व अपनी बोली को संरक्षित करने के लिये कुमाऊनी भाषा में कवि सम्मेलन व वार्ता का भी आयोजन किया जायेगा।इसके अलावा फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी कराई जायेगी। जिससे फोटोग्राफर अपनी प्रतिभा को दर्शा सकेंगे।
इस अवसर पर रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी “मंटू”,सचिव विमल चौधरी,डॉ ललित तिवारी, रंगकर्मी मिथिलेश पाण्डे, घनश्याम लाल साह,प्रेमा अधिकारी, मीनाक्षी कीर्ति, दिव्या साह, रानी साह, दीपिका बिनवाल, मंजू रौतेला व विजय लक्ष्मी थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page