कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए आई नई अपडेट, परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय / संस्थान के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 11 जुलाई से स्नातक सम सेमेस्टर (मुख्य / बैक एवं एक्स) की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है जिसमें सम्मिलित होने के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई के रात्रि 12 बजे तक अनिवार्य रूप से विद्यार्थी अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भरना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्नातक पुराने पाठ्यक्रम Old Course (तीन पेपर सिस्टम) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पृथक से अपलोड किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्नातक षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा पृथक से आयोजित की जायेगी। जिसकी सूचना विश्वविद्यालय
द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय की वैबसाईट पर उपलब्ध करा दी गई है।


ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page